उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के महिला समेत दो बच्चियों को रौंदा, तीनों की मौत, खंड विकास अधिकारी चला रहे थे कार

0
Accident.jpeg

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
News channel WhatsApp no. 9897404750

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के महिला समेत दो बच्चियों को रौंदा, तीनों की मौत, खंड विकास अधिकारी चला रहे थे कार

टिहरी । टिहरी जिले में तेज रफ्तार कार ने महिला समेत दो बच्चियों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों भी कार की चपेट में आए थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक टिहरी के बौराड़ी की रहने वाली 36 साल की रानी नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में टहल रही थी। इसी दौरान तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली (खंड विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share