भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज” “गिन्नी शर्मा के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज”

0
IMG-20230421-WA0018

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट / सी ई ओ / एडिटर इन चीफ) 

National24x7 digital live tv news channel

भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
गिन्नी शर्मा के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

हरिद्वार 21 अगस्त। भारत विकास परिषद देव भूमि शाखा द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मध्य हरिद्वार स्थित होटल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष रतनेश गौतम, डॉ विनोद उपाध्याय, संरक्षिका कमला जोशी, कुसुम गांधी, सुनीता जोशी, वंदना गुप्ता, रंजना शर्मा, नितिन मिश्रा, लता कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया,कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता एवं तीज क्वीन और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें तीज क्वीन का खिताब गिन्नी शर्मा ने जीता और मोनल अग्रवाल रनर अप रहीं।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रीत शिखा , स्मिता अग्रवाल, श्रृष्ठी शर्मा को पुरस्कृत किया गया तथा मेंहदी प्रतियोगिता में इन्दु, प्रियंका एवं हैप्पी को पुरस्कार दिये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रत्नेश गौतम ने कहा कि हरियाली तीज हिंदू संस्कृति की विरासत है। जिसके माध्यम से हम सभी बहने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जीवंत रखने का कार्य करते हैं। समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जागरूक कर प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। सचिव सुधा तिवारी एवं कमला जोशी एवं संरक्षिका कमला जोशी ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है। अच्छे वर एवं अटल सुहाग के लिए महिलाएं व्रत रखती है। भारत विकास परिषद सखी मिलन के तौर पर यह त्यौहार मनाता है। जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश का प्रचार होता है। पूर्व अध्यक्ष सुनीता जोशी ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सभी महिलाओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कामिनी सडाना, प्रेम चावला, गीता उषा, अनीता, कृष्णा, पूनम, अंजू, शैफाली, मनीषा, किरण अग्रवाल, मधु उपाध्याय, ममता कंसल सभी को सुहाग पिटारी दी गयी,कार्यक्रम में कमला जोशी,प्रीत शिखा, आदित्य उपाध्याय, डॉ विनोद उपाध्याय, किशन शर्मा, दिनेश शर्मा, के.सी जोशी आदि सभी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share