भगवानपुर विधायक ममता राकेश को युवा नेता अनुज शर्मा और समाजसेवी सागर राणा ने प्रेषित की दीपावली की शुभकामनाएं, विधायक ने कहा – असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है दीपावली

0
IMG-20241031-WA0044.jpg

भगवानपुर । भगवानपुर कांग्रेस के ब्लाक कोषाध्यक्ष अनुज शर्मा और समाजसेवी सागर राणा ने विधायक ममता राकेश से मुलाकात कर दीपावली की बधाई प्रेषित की। वहीं विधायक ममता राकेश ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली हमें असत्य पर सत्य की विजय की प्रेरणा देता है। कहा कि दीपावली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्योहार है। दिवाली की रोशनी हमारी सभी अंधेरी इच्छाओं और विचारों को नष्ट करने, अंधेरे छाया और बुराइयों को खत्म करने का समय दर्शाती है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की आध्यात्मिक विजय का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share