श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की महिला विंग ने पीसीएस जे परीक्षा पास कर जज बनी अनुभूति गोयल का किया स्वागत

0
IMG-20240517-WA0014.jpg

हरिद्वार । श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की महिला विंग ने शुक्रवार को पीसीएस जे परीक्षा पास कर जज बनी अनुभूति गोयल का स्वागत किया। विंग की संस्थापक शशि अग्र्रवाल ने कहा कि अनुभूति गोयल की सफलता से पूरे वैश्य समाज का मान बढ़ा है। अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल और महामंत्री शालिनी अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के युवा शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा सभी क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल कर देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। इस दौरान अंजना गुप्ता, संध्या गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, रीतु तायल, सीमा अग्रवाल, विनती जैन, पूजा, बबीता, नीति मेहता, रागनी गुप्ता, एकता सूरी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share