Uttarakhand : ये तो गजब हो गया, 22 ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास

0
exam-result.jpg

उत्तराखंड में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा आयोजित हायर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर की परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हो सका। यह परीक्षा राज्य में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के तीन पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत ली गई थी।

हाल ही में घोषित परिणाम ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि 64 योग्य उम्मीदवारों में से 22 ने परीक्षा में हिस्सा ही नहीं लिया, और बाकी 42 अभ्यर्थियों में से कोई भी साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर पाया। हाईकोर्ट ने बार के अधिवक्ताओं से तीन रिक्त पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा कुल 600 अंकों की थी, जिसमें चार पेपर शामिल थे।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 64 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया था। इनमें से 22 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि शेष 42 ने परीक्षा दी, लेकिन कोई भी न्यूनतम अर्हता अंक हासिल नहीं कर सका।

सामान्य वर्ग के लिए पास होने के लिए कम से कम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक अनिवार्य थे। इस परीक्षा में वही अधिवक्ता हिस्सा ले सकते थे, जिनकी आयु 35 वर्ष तक थी और जिन्हें कम से कम सात वर्ष का वकालत का अनुभव था। अभ्यर्थी हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा दे सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share