उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया

0
images-6.jpeg

 

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परिवहन विभाग के अंतर्गत संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा (लिखित एवं प्रायोगिक) में प्राप्तांकों के आधार पर 35 अभ्यर्थियों के रोल नंबर अभिलेख सत्यापन के लिए जारी कर दिए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार के संबंध में सूचना आयोग की वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ मार्क्स से संबंधी सूचना और साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share