उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की आरओ और एआरओ परीक्षा की आंसर-की

0
उत्तराखंड-लोक-सेवा-आयोग.webp.webp

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बीते 26 अक्तूबर को आयोजित उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग/राजस्व परिषद कार्यालय के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की चारों सीरीज (ए, बी, सी और डी) की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आंसर की ऑजेक्शन पर दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को दिशा निर्देशों के अनुसार नौ से 15 नवंबर 2024 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क पचास रुपये का भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share