उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया आरओ और एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

0
images-6.jpeg

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया आरओ और एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित किया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आठ सितंबर 2023 समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। 17 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम, कट ऑफ मार्क्स आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जारी कर दिया गया है। सचिव ने बताया कि जल्द ही मुख्य परीक्षा के आयोजन संबंधी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share