पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश देश में नए आयाम स्थापित कर रहा है: प्रदीप बत्रा, रुड़की विधायक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फल वितरित किए

0
FB_IMG_1726486183493.jpg

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश देश में नए आयाम स्थापित कर रहा है और देश के विकसित होने में धामी सरकार की अहम भूमिका रहेगी। रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और मिठाई भी बांटी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश अपने युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी ने कहा कि धामी सरकार की नीतियां आमजन को खुश कर देने वाली है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर , मंडल महामंत्री भरत कपूर,कुलदीप तोमर,प्रदीप गोयल, प्रशांत राणा,अमित प्रजापति,गगन सक्सेना,नरेश यादव,प्रदीप,कविश मित्तल, अमित चौहान , मुकेश सैनी , संदीप राणा , आशीष , पंकज , राजन रोड, कश्यप , रणधीर सिंह , वरूण धीमान, आकाश गर्ग , नरेंद्र सैनी,अशोक प्रजापति,सुशील शर्मा , विकास कश्यप , कालूराम मौर्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share