हरिद्वार बीएचईएल के नए प्रमुख बने टीएस मुरली, 15 साल पावर सेक्टर में रहने के बाद मुरली ने आरसी पुरम, हैदराबाद तथा एचपीवीपी, विशापत्तनम में कार्य किया

0
IMG-20240126-WA0000.jpg

हरिद्वार । बीएचईएल हरिद्वार के नए कार्यपालक निदेशक के रूप में टीएस मुरली ने कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा की सेवानिवृत्ति के बाद टीएस मुरली को यह दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व वह नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में, कार्यपालक निदेशक (सीएसएम एवं सीसी) के रूप में कार्यरत रहे। टीएस मुरली आंध्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद, वर्ष 1986 में बीएचईएल में शामिल हुए। अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद, पावर सेक्टर-दक्षिणी क्षेत्र से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। 15 साल पावर सेक्टर में रहने के बाद मुरली ने आरसी पुरम, हैदराबाद तथा एचपीवीपी, विशापत्तनम में भी कार्य किया। साथ ही उन्होंने बीएचईएल की त्रिची तथा एचईआरपी, वाराणसी इकाइयों के प्रमुख का दायित्व भी संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share