स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

0
IMG-20230917-WA0224

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ

National24x7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

हरिद्वार। स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव निवासी सौरभ उम्र 25 वर्ष पुत्र सतवीर शुक्रवार से लापता था, परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे सरियों से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को दीवार से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share