भगवानपुर ब्लॉक की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, कुछ अधिवक्ताओं ने ब्लॉक की भूमि पर चैंबर बनाकर किया था अतिक्रमण

0
IMG-20231225-WA0036.jpg

 

भगवानपुर । ब्लॉक भगवानपुर की भूमि पर अधिवक्ताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को खंड विकास अधिकारी व तहसील प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। जिसकी सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं में रोष बना हुआ है।
सोमवार ब्लॉक प्रांगण में अधिवक्ताओं द्वारा ब्लॉक की भूमि पर अवैध रूप से चेंबर बनाकर किए गए। अतिक्रमण के खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य ने कई बार नोटिस कार्रवाई की साथ ही दीवार पर भी नोटिस चश्पा किए गए लेकिन अतिक्रमण जारी रहा । जिसे लेकर अधिवक्ताओं द्वारा ने ब्लॉक की भूमि पर किए गए के अतिक्रमण को हटाया गया। तभी सूचना पर अधिवक्ताओं भी मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी से वार्ता भी की लेकिन अतिक्रमण को हटा दिया गया है। जिसे लेकर अधिवक्ताओं में रोष बना हुआ है। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए नोटिस कार्रवाई की गई थी साथ ही 2 दिन के अंदर हटाए जाने की चेतावनी भी दी गई थी जिसको आज हटवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share