भगवानपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, वक्ताओं ने कहा-भगवानपुर नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी

0
IMG-20250105-WA0007.jpg

भगवानपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, वक्ताओं ने कहा-भगवानपुर नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी

भगवानपुर । भगवानपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से हवन-पूजन के बाद अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की योजनाएं गिनाई। इसके साथ ही प्रत्याशी ने क्षेत्र के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों को गिनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियां केवल विकास की रही है जो कि सर्वसमाज को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्येक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होनी तय है। जनता ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपना मन बना लिया है। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि क्षेत्र के चौमुखी विकास को केवल भाजपा का चुना हुआ प्रतिनिधि कर सकता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर डाक्टर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, भाजपा चुनाव प्रभारी जयभगवान सैनी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र प्रधान, नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, ग्रामीण मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान, जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी, अमन त्यागी, देवेंद्र अग्रवाल, राजकुमार कसाना, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, डॉ राजेश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, नंदन वर्मा, आवेश चौहान, चंदन त्यागी, पवन कोडा, विराट गोयल, जितेंद्र चौधरी, मुकेश राणा, हरपाल प्रजापति, जयपाल प्रजापति, नीशू प्रजापति, सुमित प्रजापति, हननी प्रजापति, विनय प्रजापति अंकुर प्रजापति, नीटू प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, मोनू प्रजापति, सोनी प्रजापति, धीरेंद्र सिंह, मोहित यादव, अंकुर सिंघल, युंगाक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share