महात्मा गांधी ने देश के लिए, जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता: ममता राकेश, भगवानपुर में कांग्रेसियों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

0
IMG-20231002-WA0016.jpg

भगवानपुर । भगवानपुर में विधायक ममता राकेश के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई । इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए, जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आजादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। इस मौके पर फारख प्रधान, सलीम अहमद नगर अध्यक्ष, मन्वर अली, नासीर प्रवेज, अमित कुमार, ब्बलू चौधरी, संजय कुमार, राशिद प्रधान, सहाब सिंह, इरफान अली, महावीर सिंह, गय्यूर प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share