हाल्लूमजरा ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान के लिए दस ने नामांकन पत्र भरा, उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां

0
IMG-20230921-WA0027.jpg

भगवानपुर । हाल्लूमजरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान ग्राम पंचायत से संभ्रांत लोग मौजूद रहे। हाल्लूमजरा में प्रधान के उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अपने-अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसको लेकर ब्लॉक सभागार में लोगों की भीड़ जुटी रही। एडीओ पंचायत बाल स्वरूप ने बताया कि प्रधान के लिए दस लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराए। साथ ही क्षेत्र के माहेश्वरी गांव के दो वार्ड सदस्यों के नामांकन जमा हो पाए हैं। बताया कि कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share