अवैध खनन पर अकुंश लगाने के लिए बनाई रणनीति, एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

0
IMG-20230913-WA00251.jpg

भगवानपुर । एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध खनन पर अकुंश लगाने के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से आने वाले खनन के वाहनों की बॉर्डर पर सघन चेकिंग के साथ खनन में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सीओ बहादुर सिंह चौहान, तहसीलदार दयाराम, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह, विनय कुमार, अनीश सैनी, कुलवंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share