भगवानपुर में जमीन को लेकर विवाद के चलते दो पक्षों में पथराव, सात लोग घायल

0
IMG-20230605-WA0092.jpg

भगवानपुर । जमीन को लेकर विवाद के चलते दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके जाकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है। मसाई कला गांव में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला गाली गलौज से मारपीट और पथराव तक पहुंच गए। विवाद में पथराव होता देख आसपास के लोगों ने घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच पथराव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है। मारपीट और पथराव में रंगोली, मान सिंह, सन्नी, मीनू, नीलम, मोहर सिंह, ज्ञान देवी और सीता देवी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share