कहे हर दीवार, तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, मंगलौर विधानसभा में भाजपा नेता सुशील राठी ने किया दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ

0
FB_IMG_1704461982807.jpg

 

रुड़की / मंगलौर । मंगलौर विधानसभा के मौहल्ला लालबाड़ा के बूथ संख्या 34 में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील राठी ने दीवार लेखन अभियान शुरू किया, इस अवसर पर सुशील राठी ने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है और भारतीय जनता पार्टी देश में सांसद की 400 से अधिक सीटें जीतने जा रही है, देश की मोदी सरकार हर वर्ग के लिए समान रूप से कार्य कर रही है, मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और हर वर्ग का साथ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार लोगों को जागरूक करने के लिए आज से दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया है, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा नगर मंगलौर विकास मित्तल, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा कपिल, मण्डल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज आमखेड़ी, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दीपचन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंखयक मोर्चा जमीर हसन, जिला पंचायत सदस्य अनीश अहमद, पूर्व राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि, अंकित कपूर, विकास सैनी,अरविन्द गोयल, अंकुर चौधरी, जग सिंह, सरफ़राज़ आदि उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share