प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार की जरूरत, करौंदी गांव में भाजपाइयों ने प्रचार प्रसार के लिए दीवार लेखन अभियान किया शुरू

0
IMG-20240105-WA0034.jpg

 

भगवानपुर । लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को लेकर भाजपाइयों ने दीवार पर नारा लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बुथ नंबर 77 में जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान और दीवार लेखन अभियान के संयोजक रचित अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने कहा कि पार्टी की ओर से क्षेत्र में दीवार पर नारा लेखन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न जगहों पर दीवारों पर भाजपा सरकार जिंदाबाद, अबकी बार फिर से मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, जय भाजपा विजय भाजपा, सदैव भाजपा आदि स्लोगन लिखे जा रहे हैं। भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर सुविधा पहुंचाना चाहती है, जिसका वह हकदार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार की जरूरत है। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने हर वर्ग का विकास किया है। इस मौके पर सत्यपाल, मोहित बजरंगी, तरूण चौहान, सानिध्य कौशिक, सुशील राठी, सशंक चौहान, निक्की चौहान,अभिमन्यु चौहान,दुष्यंत चौहान, जतिन चौहान, राहुल चौहान, गौरव शर्मा, सुंदर कस्यप, अक्षय चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share