उत्तराखंड से दुखद खबर : दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

0
bhawali-accident.jpg

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार खाई में गिरते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 
 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share