जन-जन में राम बसे हुए हैं, हम सबकी आस्था भगवान राम में है, डाडा जलालपुर में उत्साह से निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा

0
IMG-20231231-WA0049.jpg

 

भगवानपुर । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत कलश को सिर पर धारण कर मातृशक्ति ने अक्षत कलश यात्रा निकाली। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ता शामिल रहे। लोगों में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा। शिव मंदिर से प्रभु श्रीराम के पूजन के साथ अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।अभियान प्रमुख अरविंद कुमार सैनी ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम एक बार फिर विराजमान हो रहे हैं। इस शुभ दिन पर बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। जो लोग इस दिन अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे वे अपने घरों में रहकर भगवान राम का स्मरण करेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने कहा कि जन-जन में राम बसे हुए हैं, हम सबकी आस्था भगवान राम में है। किसी भी धर्म को मानने वाला क्यों न हो वह भी भगवान राम में अटूट श्रद्धा रखता है। अक्षत कलश शोभा यात्रा इसीलिए देशभर में निकाली जा रही है जिससे भगवान राम का संदेश घर-घर पहुंचा जा सके। नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि राम का जीवन चरित्र आदर्श मर्यादा संस्कार का प्रतीक है। राम ने जीवन पर्यंत मर्यादा और संस्कार के साथ विनम्रता को भी नहीं छोड़ा इसीलिए श्रीराम महान पुरुष कहलाए थे। श्रीराम भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। श्रीराम ने भारतीय संस्कृति के आधार पर ही अपने जीवन को जिया और संसार को एक आदर्श शिक्षा प्रदान की जो आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर भानु मंडल कार्यवाहा डाडा जलालपुर मंडल धूम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी, राजीव, सौरभ, भूपेंद्र, प्रदीप, सचिन, राजेश, विराट गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share