भाजपा ही कर सकती है हरिद्वार नगर निगम का सर्वांगीण विकास: किरण जैसल

0
FB_IMG_1737119762842.jpg

 

हरिद्वार । भाजपा मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 3 वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 19 वार्ड नंबर 8 वार्ड नंबर 55 वार्ड नंबर 57 में चुनावी जनसभाओं और रोड शो को संबोधित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही हरिद्वार नगर निगम का समग्र विकास कर सकती है जिस प्रकार पिछले 5 वर्षों में हरिद्वार नगर निगम विकास की दृष्टि से बाधित रहा है आगामी दिनों में मेरा पूरा प्रयास रहेगा की हरिद्वार नगर निगम का स्थान देश के सर्वश्रेष्ठ नगर निगमों में हो।

भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज हरिद्वार की जनता ने किरण जैसल जी को भारी मतों से जीताने का मन बना लिया है अतः वे भी हरिद्वार की जनता से किरण जैसल जी को सर्वाधिक मतों से जीताने की अपील करते हैं। मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने बताया कि हरिद्वार के कई वार्डों में कल दिनांक 18 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार के सांसद की त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की आठ जनसभाओं का आयोजन होना है और नगर निगम में भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन भी सांसद जी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक और भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने भी सभी वार्ड प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया। आज की सभाओं में उज्ज्वल पंडित संजय चोपड़ा सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट गगन यादव आशु बरथवाल डॉक्टर संदीप कपूर प्रदीप कालरा नागेश वर्मा विपिन शर्मा अनिल पुरी अभिषेक गुप्ता सनी पवार विनीत जॉली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share