हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवानपुर में निकाली गई शोभायात्रा, शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

0
FB_IMG_1714538649869.jpg

 

भगवानपुर । कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया। पुलिस की निगरानी में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कस्बे में मंगलवार को शाम 5 बजे बालाजी के मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई, जो कस्बे की मुख्य गलियों से होते हुए वापस मन्दिर पहुंची। शोभा यात्रा का महिलाओं व पुरुषों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा में चल रहे लोगों को जगह-जगह जल पान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में चल रहे लोग बालाजी के भजनों पर नाचते गाते झूमते रहे। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से शोभायात्रा पर नजर गड़ाए रखी। शोभा यात्रा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, नरेश धीमान, बिट्टू लाला, चंदन कौशिक, विक्की पण्डित, अनिल पंडित, भगवती प्रसाद, सुनील कुमार, शुभम पण्डित, शुभम शांडिल्य, चंदन सैनी, अनिल कुमार, मयंक कुमार समेत सैकड़ों लोग मैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share