गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस राहगीरों को किया ठंडा शरबत वितरित, कहा-गुरु अर्जुन देव के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

0
IMG-20240610-WA0014.jpg

 

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
News channel WhatsApp no. 9897404750

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस राहगीरों को किया ठंडा शरबत वितरित, कहा-गुरु अर्जुन देव के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

हरिद्वार । सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस छबील लगाकर सोमवार को राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा गया। कनखल के निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे के बाहर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने राहगीरों को चने का प्रसाद और ठंडा शरबत बांटा। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष छबील लगाकर ठंडा शरबत बांटा जाता है। उन्होंने कहा कि सिख समाज सदैव सेवा भाव से कार्य करता है। निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे की ओर से प्रेमनगर चौक पर ठंडा शरबत बांटा गया। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है। तपती गर्मी और लू में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ठंडा शरबत पीकर उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share