संतो द्वारा भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना की गई नि:शुल्क दवाइयां देवभूमि से किया गया पुण्य कार्य उत्तराखंड को करता है गौरवान्वित- महामनीषी निरंजन स्वामी

0
IMG-20240210-WA0137

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
News channel WhatsApp no. 9897404750

संतो द्वारा भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना की गई नि:शुल्क दवाइयां

देवभूमि से किया गया पुण्य कार्य उत्तराखंड को करता है गौरवान्वित- महामनीषी निरंजन स्वामी

संतो द्वारा भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना की गई नि:शुल्क दवाइयां

देवभूमि से किया गया पुण्य कार्य उत्तराखंड को करता है गौरवान्वित- महामनीषी निरंजन स्वामी

हरिद्वार। श्री पुरुषार्थ आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी के नेतृत्व में संतों ने भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए निःशुल्क दवाइयों की गाड़ी को रवाना किया। बहादराबाद स्थित रामकृष्ण पुरम कॉलोनी में एमप्योर फार्मास्यूटिकल के ओर से पैंतालीस प्रकार की निःशुल्क प्रदान की गई। दवाइयों को लेकर संत अयोध्या की ओर रवाना हुए। इस दौरान महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि नि:स्वार्थ रूप से किया गया सेवा का कार्य व्यक्ति को महान बनाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए निःशुल्क रूप से दवाइयां भेंट की जा रही है यह एक अच्छी पहल है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम् एवं महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि संतो के नेतृत्व में देवभूमि से किया गया कोई भी पुनीत कार्य उत्तराखंड की गरिमा को बढ़ाता है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं। हमें प्रभु श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र में सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। महंत सुतिक्षण मुनी एवं महंत श्रवण मुनि महाराज ने कहा कि उद्योगपति विशाल चौहान द्वारा निशुल्क दवाइयां प्रदान कर अच्छी शुरुआत की गई है।

संत समाज निरंतर उनके सहयोग से सेवा कार्यों में आपकी सहभागिता को सुनिश्चित करता रहेगा। विशाल चौहान ने बताया कि समय-समय पर उनके द्वारा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती है हैं। कुंभ मेलों में भी उनकी ओर से यात्री श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। आगे भी यह कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर मंहत दिनेश दास, स्वामी हरिहरानंद, शिवांश मोहन त्रिवेदी, पंकज अवस्थी, शिवकांत त्रिवेदी, डाॅ. मनवीर सिंह, राकेश धीमान, मिक्का चौहान, अजवीर तोमर, जयसिंह, पंकज मिश्रा, आरव चौहान, रियांश चौहान, महेंद्र नेगी, ललिता, सीमा मौजूद रहे।

संतो द्वारा भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना की गई नि:शुल्क दवाइयां

देवभूमि से किया गया पुण्य कार्य उत्तराखंड को करता है गौरवान्वित- महामनीषी निरंजन स्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share