नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी, भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रही है जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान

0
IMG-20240415-WA0059.jpg

 

भगवानपुर । हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत से सदस्य संजना चौहान धुआंधार प्रचार कर रही है। उन्होंने करौंदी गांव में डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने कहा कि हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाना है। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 11वें नंबर पर थी। आज भारत विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। तीसरी बार जब मोदी पीएम बनेंगे तो यही भारत दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी होगी। तीसरी बार मोदी के पीएम बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रूबी सैनी, उमेश चौहान, मंदाकिनी चौहान, कुसुम, लता, प्रीतिका चौहान, पूनम यादव आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share