उपलब्धियों से भरे हुए है मोदी सरकार के नौ साल: अरविंद कुमार सैनी, महाजनसंपर्क अभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन

0
IMG-20230607-WA0039.jpg

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा डाडा जलालपुर व हाल्लूमजरा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के प्रति जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार ने विशेष कर किसानों का ध्यान रखा है। देश के करोड़ों किसान पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। इस मौके पर ज़िला पंचायत प्रतिनिधि अमित सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सैनी, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, मलखान सिंह, शादीराम सैनी, सुबोध सैनी, राजेश सैनी, विजयपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share