आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल के पांच पिलर करीब दो फीट नीचे धंसे, आवाजाही रोकी, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण

0
IMG-20230713-WA0110.jpg

आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल के पांच पिलर करीब दो फीट नीचे धंसे, आवाजाही रोकी, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण

रोशनाबाद । रोशनाबाद से वाया बिहारीगढ़ रोड स्थित आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल के पांच पिलर बारिश से करीब दो फीट नीचे धंस गए हैं। पुलिस-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों और जेसीबी से मिट्टी लगाकर आवाजाही रोक दी है। कुछ लोग अपनी जान खतरे में डालकर पानी के तेज बहाव को पार कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार तेज बहाव में बहने लगे तो मुश्किल से लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले वर्ष 2018 में भी बारिश में पुल के तीन पिलर धंस गए थे।
गुरुवार को स्थानीय भाजपा विधायक आदेश चौहान ने पुल का निरीक्षण किया है। बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन बाधित होने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश विधायक ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share