हरिद्वार से मिशन 2027 का शंखनाद: अमित शाह की रैली और ‘टोली बैठक’, 14 बड़े होंगे शामिल

0
amit-shah-rudrpur.jpg

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
Crime and political senior journalist

News channel WhatsApp no. 9897404750

https://www.facebook.com/national24x7offical

National 24×7 न्यूज़ चैनल को like, subscribe ,share और follow फॉलो करें

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा की ‘टोली बैठक’ (प्रदेश टोली की विशेष बैठक) में शामिल होंगे, जिसमें कुल 24 बड़े नेता भाग लेंगे। यह बैठक 2027 के चुनावी रोडमैप, रणनीति, दायित्व बंटवारे और संभावित कैबिनेट विस्तार पर केंद्रित होगी।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हरिद्वार में बैरागी कैंप में होने वाली जनसभा धामी सरकार के चार साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा होगी। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की विभिन्न प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया जाएगा। जनसभा के बाद अमित शाह प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘टोली बैठक’ में बैठेंगे। भट्ट ने कहा, “यह बैठक मिशन 2027 की दिशा तय करेगी। चुनावी रणनीति, संगठन मजबूती और राजनीतिक स्थिरता पर गहन चर्चा होगी।”

टोली बैठक में शामिल 24 बड़े नेता

  • पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)
  • महेंद्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष)
  • अजय (संगठन महामंत्री)
  • मदन कौशिक (निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष)
  • सभी 7 राज्यसभा और लोकसभा सांसद
  • सतपाल महाराज (कैबिनेट मंत्री)
  • धनसिंह रावत (कैबिनेट मंत्री)

कोर ग्रुप के अलावा शामिल 9 अन्य नेता:

  • तीन प्रदेश महामंत्री: दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल
  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
  • तीरथ सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • चार कैबिनेट मंत्री: सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा

भट्ट ने बताया कि कोर ग्रुप में कुछ और प्रमुख नेताओं को शामिल कर ‘टोली बैठक’ का आयोजन किया गया है। बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश में दायित्वों का बंटवारा और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि धामी सरकार के चार साल 23 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इससे पहले 22 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गढ़वाल के श्रीनगर में बड़ी रैली करेंगे। भाजपा हरिद्वार को इसलिए चुना है क्योंकि 2022 चुनाव में यहां पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, और अब मजबूत संदेश देने की रणनीति है।

प्रशासन ने अमित शाह के दौरे के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा भाजपा को देवभूमि में तीसरा कार्यकाल दिलाने की मजबूत शुरुआत साबित होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share