बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का किया गया भव्य स्वागत

0
FB_IMG_1737293549294.jpg

बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का किया गया भव्य स्वागत

भगवानपुर । आज बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के शुभ आगमन पर बहुत ही हर्षोल्लास एवं गर्मजोशी के साथ नाचते गाते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि हमारे उत्तराखंड राज्य के लिए यह बहुत ही सम्मान और गौरव की बात है कि इतना छोटा प्रदेश होने के बावजूद भी हमारे उत्तराखंड प्रदेश को 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ।

श्री गर्ग ने कहा कि शुभंकर मौली का नामकरण उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से लिया गया है जो कि इस बात का प्रतीक है कि दुनिया बहुत ही सुंदर एवं रंगीन है क्योंकि इसके पंख बहुत ही चमकीले हरे,नीले,लाल तथा बैगनी रंग के होते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे शिखर कुचछल ने लहरा दो गीत गाकर माहौल को देशभक्ति पूर्ण बना दिया। सी एम डी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दुष्यंत त्यागी,व्यायाम शिक्षक ओम सिंह,लोकेश कुमार, पवन कुमार तथा बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर के व्यायाम शिक्षक सुधीर सैनी,नेत्रपाल, सैयद त्यागी,श्रीमती संगीता गुप्ता, कु तनु देवी तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन छात्राओं कु हिमानी, कु खुशी तथा कु करिश्मा ने शुभंकर मौली का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर रोहित,अशोक, राजकुमार, हर्षित तथा लोकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share