उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
IMG-20231117-WA0013.jpg

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नैनीताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share