भारतीय इतिहास में शौर्य, त्याग एवं बलिदान प्रतिमूर्ति हैं महाराणा प्रताप, बंजारावाला गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण

0
IMG-20240129-WA0373

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ) 

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

News channel WhatsApp no. 9897404750

भारतीय इतिहास में शौर्य, त्याग एवं बलिदान प्रतिमूर्ति हैं महाराणा प्रताप, बंजारावाला गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण

भगवानपुर । सोमवार को बंजारावाला गांव में वीर सम्राट योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भारत देश की भूमि महान योद्धाओं की भूमि है, ये ऐसे योद्धा थे, जिनका बलिदान और शौर्य विश्वपटल पर याद किया जाता है। इन सभी वीर योद्धाओं की गाथाओं को आगामी पीढ़ियों को बताना जरूरी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बंजारावाला ग्राम में वीर सम्राट महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक योद्धाओं की गाथाओं का उल्लेख किया है, लेकिन वीरता और शौर्य के लिए महाराणा प्रताप का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की पीढ़ी को अपने इतिहास को अवश्य पढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें सभी के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आन बान शान को संरक्षित करते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को मोबाइल का सही इस्तेमाल कर देश के इतिहास को पढ़े और जाने कि जो आज वह खुले में सांस ले रहे हैं, इसके लिए कितनों की शहादत हुई है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने चाहिए।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान के बारे में बताया। भाजपा देहरादून महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि भारत भूमि वीर योद्धाओं की जननी है।
इस मौके पर आर्य शुभम चौहान, प्रधान मुकेश राठौर, प्रधान कमलजीत सिंह, ओमपाल आर्य, नरेश आर्य, राजविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, उधम सिंह, अनुराग राठौर, वंश राठौर, योगेश राणा, अंकित तोमर, मिथुन राठौर, दीक्षित सैनी, ऋतिक चौहान, कमल चौहान, मनोज चौहान, राजन शर्मा, रंजन प्रताप, सन्नी चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, श्रवण चौहान, प्रधान प्रदीप चौहान, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share