सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान, 4 जून को नतीजे

0
IMG-20240316-WA0020.jpg

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

News channel WhatsApp no. 9897404750

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।

चरण तारीख
पहला 19 अप्रैल
दूसरा 26 अप्रैल
तीसरा 7 मई
चौथा 13 मई
पांचवां 20 मई
छठा 25 मई
सातवां 1 जून
नतीजे 4 जून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share