जीवन जीने के लिए शस्त्र और शास्त्र की विद्या जरूरी, भगवानपुर में भव्य निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

0
IMG-20230501-WA0001.jpg

भगवानपुर । परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का कस्बे में लोगों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ में शोभायात्रा में श्रद्धालुओं नाचते आगे बढ़ते रहे। रविवार को आयोजित परशुराम जन्म उत्सव पर शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने पूजा अर्चना कर किया।

इस दौरान सुबोध राकेश ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने कहा था कि जीवन जीने के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों ही विद्या जरूरी हैं। उन्हें हमेशा समाज को बुराईयों से दूर रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आहवान किया। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शोभा यात्रा का कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परशुराम भगवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा उर्फ कुक्कू पंडित और शुभम शांडिल्य ने शोभायात्रा में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल शर्मा, सतीश शर्मा, नरेश धीमान, रचित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, विक्की पंडित, अकुंश पंडित, राज किशोर वर्मा, नीरज शर्मा उर्फ भूरा पंडित, सुनील बंसल, चंद्र प्रकाश, गगन बंसल, भगवती प्रसाद, तरुण बंसल, अमित शर्मा, संजय बजरंगी, अभिषेक, विनोद कश्यप, आशु राणा, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share