कलियर पुलिस ने दरियापुर दयालपुर में एक घर में छापेमारी कर 150 किलो प्रतिबंधित मांस व कटान उपकरण के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0
IMG-20240507-WA0028.jpg

 

कलियर । कलियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दरियापुर दयालपुर में एक घर में छापेमारी कर 150 किलो प्रतिबंधित मांस व कटान उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में अवैध कटान किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि शाहरुख निवासी शेखपुरा, कदीम सहारनपुर, समुन, शादाब, रिजवान और मोहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share