राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच की बैठक में उठे मुद्दे शिवालिक नगर में हुई बैठक, देश के कई राज्यों से पहुंचे लोग लोकसभा चुनाव से पहले तैयार किया दलित, मुस्लिम एजेंडा

0
IMG-20231008-WA0000

तस्लिम कुरेशी/न्यूज़ हैड हरिद्वार

National24x7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच की बैठक में उठे मुद्दे

शिवालिक नगर में हुई बैठक, देश के कई राज्यों से पहुंचे लोग

लोकसभा चुनाव से पहले तैयार किया दलित, मुस्लिम एजेंडा

हरिद्वार। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच की राष्ट्रीय बैठक ​शिवालिक नगर ​स्थित एक होटल में आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव से पहले दलित और मु​स्लिम एजेंडा तैयार कर सभी राजनीतिक पाटियों को भेजकर समर्थन की मांग की गई। बैठक में देश के वि​भिन्न राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम, आदिवासी और महिलाओं के मुद्दो पर चर्चा हुई। आज रुड़की में सामाजिक न्याय सम्मेलन भी वि​भिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक के दौरान होटल में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद ने पत्रकारों से वार्ता भी की। नानक चंद ने एसटी, ओबीसी आदि वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक स्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि इन वर्गों का सामाजिक उत्पीड़न काफी बढ़ गया है। आर्थिक उत्पीड़न और राजनैतिक रूप से भी सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। उत्पीड़न को रोकने में अधिकतर संविधानिक संस्थाएं नाकाम रही है। कहा कि भारत के संविधान को लागू हुए 73 वर्ष बीत गए। लेकिन संविधान में दी गई गांरटी को पूरी करने में सभी राजनीतिक पार्टिंया, सरकारें विफल रही हैं। कहा कि बीते आठ सालों में स्थिति ज्यादा खराब हो गई। केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। इस कारण मुस्लिम और दलित एजेंडा बैठक में पास किया गया है। सरकार हमारे मुद्दो का संज्ञान नहीं लेती है, तो सत्ता परिवर्तन पर विचार किया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने से ही आगे बढ़ा जा सकता है। राष्ट्रीय महासचिव दयाराम बडोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार, राव नसीम, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अजय पाल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष संत हाकम सिंह, दिल्ली अध्यक्ष रमेश टांक, देवेंद्र सिंह, सीपी सिंह, राजेंद्र गुरुचरण, डॉ. रविंद्र गुरुचरण, डाॅ. एमएस अंसारी, सत्यनारायण, दर्शन लाल, रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share