पति ने चाकू से हमला कर की थी पत्नी की हत्या, प्रेम विवाद के बाद दोनों में चल रहा था मनमुटाव, सीओ पल्लवी त्यागी ने किया मामले का खुलासा

0
IMG-20230522-WA0034.jpg

धनौरी । बावनदर्रा के पास रविवार रात को मृत मिली महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। नौ माह की बेटी के साथ वह पत्नी को घुमाने के बहाने लाया था। प्रेम विवाद के बाद दोनों में मनमुटाव चल रहा था।

सीओ पल्लवी त्यागी ने मामले का खुलासा कर बताया कि पुलिस के पास केवल यह जानकारी थी कि मृतका का नाम सकीना है। महिला की हत्या के बाद पूरे जिले में रातभर सघन चेकिंग की गई। एसएसपी अजय सिंह चेकिंग की मॉनिटरिंग करते रहे। मृतक महिला सकीना और उसके पति सुहैल के किराये पर दाबकी में रहने और मूल गांव गंगोह, सहारनपुर होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतका के पति को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share