हरिद्वार: पंचायत चुनाव में साजिश कर बनाया कक्षा-8 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रधान और स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

0
images-7.jpeg

 

हरिद्वार । पंचायत चुनाव में लक्सर की ग्राम प्रधान की ओर से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र निर्वाचन कार्यालय में दाखिल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में भोगपुर महिला ग्राम प्रधान, ज्वालापुर के स्कूल प्रबंधक और उप प्रधानाध्यापक को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सचिन कुमार निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। इसमें ग्राम भोगपुर ब्लाॅक लक्सर से निर्वाचन कार्यालय रोशनाबाद में संतोष कुमारी निवासी ग्राम भोगपुर ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया था।
इसमें शैक्षणिक योग्यता कक्षा-8 उत्तीर्ण दर्शाते हुए ज्वालापुर मोहल्ला कड़च्छ स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल से जारी अंकतालिका, टीसी और अन्य प्रमाणपत्रों के साथ शपथपत्र दाखिल किया था। संतोष चुनाव में जीत गईं। आरोप लगाया कि संतोष ने आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक गोपाल विरमानी, उप प्रधानाध्यापक के साथ साजिश कर कक्षा-8 का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाया। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी की ओर से गठित कमेटी ने आदर्श जूनियर हाईस्कूल के अभिलेखों की जांच की थी। तब खुलासा हुआ कि संतोष ने स्कूल के अभिलेखों में फर्जी प्रवेश दर्शाया है और कक्षा आठ में उत्तीर्ण दर्शाते हुए स्कूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र फर्जी रूप से तैयार करवाया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share