पुहाना में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी नकली सीमेंट तैयार कर बेचने के दो मामले हैं दर्ज

0
IMG-20230516-WA0066.jpg

भगवानपुर । भगवानपुर पुलिस को पुहाना गांव के एक मकान में नकली सीमेंट तैयार किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह बुटेला के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची और मकान पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से 84 बैग सीमेंट के भरे और एक ब्रांडेड कंपनी के 200 खाली बैग और कीप बरामद किए। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि जग्गू राणा निवासी पुहाना के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी नकली सीमेंट तैयार कर बेचने के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी, कांस्टेबल विपिन कुमार और अजय कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share