सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मिले मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी और महामंत्री वैभव अग्रवाल, भगवानपुर में ड्रेनेज सिस्टम के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का किया अनुरोध

0
IMG-20240302-WA0016.jpg

भगवानपुर । भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी और मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर की समस्याओं से अवगत कराया। कस्बे में चल रहे ड्रेनेज प्लान के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने सिंचाई मंत्री को बताया कि मुख्य बाजार की खुदाई होने के कारण व्यापारियों के साथ-साथ आमजन को भी परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार की समस्या को दुरुस्त करने का कार्य किया जाना आवश्यक है। जिस पर सिंचाई मंत्री अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने बताया कि घाड़ क्षेत्र में कुछ सड़कें रह गई है जो बरसात में टूट गई थी उनके निर्माण के लिए अनुरोध किया गया। योगेंद्र सैनी ने कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। भगवानपुर ड्रेनेज प्लान के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share