हर वर्ग को साथ लेकर किए जा रहे विकास कार्य, प्रत्येक तबके को विकसित करना ही प्राथमिकता: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने किशनपुर जमालपुर गांव में किया सड़क का उद्घाटन

0
IMG-20240908-WA0007.jpg

 

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित किशनपुर जमालपुर गांव में विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। सड़क का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। गांव किशनपुर जमालपुर में रविवार सुबह पहुंची विधायक ममता राकेश का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के खेतों तक भी सड़क पक्की हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उप प्रधान बंटी कुमार, अमित कटारिया, दिनेश कपिल, मास्टर आदेश, डॉ अनुज कुमार, विनित, संजू, नितिन, नकली राम, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह, राजू कुमार, सकूंलता, पिंकी, ममता, संशाक, सचिन, लविस, रोहन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share