6 जनवरी को हरिद्वार आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डीएम व एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए दिशा-निर्देश

0
IMG-20240104-WA0044.jpg

 

हरिद्वार । रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के आगामी 06 जनवरी,2024 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल तथा सम्बन्धित अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल स्वामी दर्शनानन्द गुरुकुल महाविद्यालय आदि का व्यापक व सघन निरीक्षण किया गया। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्दरखने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसपी ट्रैफिक ए0 गणपति, इंटेलीजेंस के अधिकारी, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ जूही मनराल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, ईई यूपीसीएल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share