कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी कल करेंगी भाजपा ज्वाइन, ट्रक यूनियन प्रागंण रुड़की में आयोजित किया जाएगा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा के पदाधिकारी दिलाएंगे सदस्यता

0
IMG-20240326-WA0011.jpg

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

News channel WhatsApp no. 9897404750

रुड़की । बुधवार को कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। ट्रक यूनियन प्रागंण रुड़की में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। रश्मि चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत को नई ऊंचाईयां एवं आयाम पर पहुंचने व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर तथा हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार भाजपा 400 पार करेंगी। हरिद्वार से त्रिवेंद्र रावत 5 लाख से भी अधिक वोटों से विजयी होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share