स्मैक संग खरीददार पकड़ा, तस्कर फरार, खरीदार के पास से मिली 13.85 ग्राम स्मैक

0
IMG-20231020-WA01151.jpg

लक्सर । लक्सर पुलिस की टीम ने मखियाली नवादा मार्ग पर घंटों पहरा देने के बाद तस्कर से स्मैक खरीद रहे युवक को पकड़ लिया जबकि स्मैक तस्कर भाग निकला। खरीदार के पास से 13.85 ग्राम स्मैक मिली है। उसे जेल भेजने के साथ पुलिस अब तस्कर को ढूंढ रही है।

लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली से सटे रायपुर गांव निवासी युवक स्मैक का आदी है। अपने प्रयोग के लिए वह तस्कर से स्मैक खरीदता है। सूचना पर लक्सर के एसआई हरीश गैरोला की टीम आठ-दस दिन से युवक की निगरानी में थी। युवक लादपुर, जैनपुर क्षेत्र की ओर निकला तो टीम भी उसके पीछे लगी रही। रास्ते में किसी को फोन कर युवक मखियाली खुर्द बस अड्डे से नवादा मार्ग पर खड़ा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share