BREAKING: विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते फायरिंग, एक की मौत, महिला गंभीर

0
fier-goli-chali-gun-.jpg

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमलेश निवासी चकराता के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम संगीता बताया जा रहा है। दोनों को गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संगीता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

Share