बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने किए भगवान केदारनाथ के दर्शन, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

0
katharanatha-thhama-ka-tharashana-karana-pahaca-gayaka_b516f74e6e0bdcb4bfa9092fc6792f15.webp.webp

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
News channel WhatsApp no. 9897404750

देहरादून/ केदारनाथ । बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने आज सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू निगम आज सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्री और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और बातचीत करने के लिए को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। वहीं हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे। हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम किया। उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना की। साथ ही जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share