भगवानपुर नगर पंचायत कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में 33 यूनिट किया गया रक्तदान

0
IMG-20240618-WA0007.jpg

भगवानपुर । रुड़की ब्लड बैंक और वेलनगिरी हॉस्पिटल की ओर से नगर पंचायत कार्यालय पर रक्तदान एवं स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाई वितरित की गई। शिविर में 33 यूनिट रक्तदान किया गया। मंगलवार को आयोजित शिविर में समाजसेवी सुनील बंसल ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान महादान है। रक्तदान से दूसरे लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। डॉ अखिल सैनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया है। ग्रामीणों की जांच कर रोगों से संबंधित निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान डॉ अजय सैनी, विक्की पंडित, विपिन चौधरी, अमित शर्मा, झल सिंह, सार्थक कौशिक, तनिष्क कौशिक, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share