भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने खुब्बनपुर गांव में किया भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ, कहा-श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है

0
IMG-20230906-WA0045.jpg

भगवानपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं। श्री चौहान ने कहा कि अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं।भागवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडऩा और जीतना सिखाता है। इस मौके पर राहुल चौहान, सुमित चौहान, तरुण चौहान, महिपाल चौहान, रंजन चौहान, शुभम चौहान, अंकित चौहान, मोहित यादव, अकुंश, अरविंद चौहान, आकाश चौहान, प्रीतम चौहान, वेदांत चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, प्रशांत चौहान, विक्की, अनुज, अमन, अभय, विशाल, अजीत, निशांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share