भगवानपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने वार्ड नंबर 1 में किया जनसंपर्क अभियान, कहा-भाजपा का अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र का तेजी से होगा विकास

0
FB_IMG_1736600518724.jpg

 

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने खानपुर वार्ड नंबर 1 में जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि भाजपा का अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास करा सकती है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र मे ने कोई काम नहीं कराया है। एक बार भाजपा को मौका मिलता तो चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। इसका लाभ नगर पंचायत का मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत भगवानपुर का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share