भगवानपुर में बाइक और ऑटो विक्रम की टक्कर में बाइक सवार की मौत, विक्रम चालक मौके से फरार

0
IMG-20240821-WA0035.jpg

 

भगवानपुर । हाल्लूमाजरा चौराहे पर बाइक और ऑटो विक्रम की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। विक्रम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात फैक्ट्री से काम समाप्त कर वापस लौट रहे फैक्ट्री कर्मी 32 वर्षीय ललित कुमार निवासी हाल्लूमाजरा चौराहे पर पहुंचा, तो तेज गति से आ रहे टैंपो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर भगवानपुर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लिया और रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share